किराना दुकान से देसी शराब बरामद

फुलौत. चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र में एक किराना दुकान से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. ओपी अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि सूचना मिली की फुलौत सपनी मुसरही निवासी उमेश ऋषिदेव के पुत्र चंदर ऋषिदेव, जवाहर ऋषिदेव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के द्वारा किराना दुकान में शराब बेचा जा […]

फुलौत. चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र में एक किराना दुकान से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. ओपी अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि सूचना मिली की फुलौत सपनी मुसरही निवासी उमेश ऋषिदेव के पुत्र चंदर ऋषिदेव, जवाहर ऋषिदेव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के द्वारा किराना दुकान में शराब बेचा जा रहा है. मौके पर पहुंच कर ओपी अध्यक्ष ने दुकान से 10 लीटर देसी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एक गिरफ्तार फुलौत. फुलौत ओपी अध्यक्ष के द्वारा समकालीन अभियान में एक अग्निकांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. ओपी अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि फुलौत निवासी हरीलाल मेहता को गुरुवार की संध्या गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >