गुडडू को रालोसपा प्रत्याशी बनाये जाने की मांग

प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित रालोसपा कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में गति लाना होगा. बैठक के दौरान आगामी कोसी क्षेत्रीय निकाय विधान परिषद […]

प्रतिनिधि, मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित रालोसपा कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में गति लाना होगा. बैठक के दौरान आगामी कोसी क्षेत्रीय निकाय विधान परिषद सीट से रालोसपा का उम्मीदवार खड़ा करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से करने की बात कहीं गयी. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पार्टी नेता मो इप्तेखार आलम गुडडू को रालोसपा का विधान परिषद प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की. सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को इमेल द्वारा आवेदन भेज कर बैठक के प्रस्ताव से अवगत करवाया जायेगा. मौके पर आगामी 14 जून को पटना में आयोजित अल्प संख्यक सम्मेलन की चर्चा भी की गयी. मौके पर अमरेंद्र कुमार रवि अभिषेक कुशवाहा, चंदन कुमार मंडल, जय कुमार यादव, विनय कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >