29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की हुई प्रतिनियुक्ति

29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की हुई प्रतिनियुक्ति

मधेपुरा.

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्रखंडों व अनुमंडलों में स्थित आधार केंद्रों पर आधार संबंधी कार्यों को प्रभावी, सुचारु व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से 29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इन आधार ऑपरेटरों की तैनाती से आधार से संबंधित सत्यापन, नये आधार कार्ड के नामांकन तथा आधार अद्यतन कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आयेगी, जिससे आमजनों को समय पर सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी.

बताया कि वर्तमान में जिले के 10 अन्य आधार केंद्रों पर भी ऑपरेटर उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध किया गया है. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि आधार अद्यतन के लिए यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत संबंधित बीडीओ व अनुमंडल पदाधिकारी से करें.

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की गई यह व्यवस्था प्रखंड व पंचायत स्तर पर आधार आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >