25 बोतल अवैध सिरप के बरामद, तस्कर फरार

25 बोतल अवैध सिरप के बरामद, तस्कर फरार

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सत्तू गली से पुलिस ने 25 बोतल अवैध सिरप बरामद किया गया. इस बाबत एएसआइ अवध किशोर महतो ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि सिंहेश्वर नगर पंचायत स्थित सत्तु गली में आरोपी सूरज दास सहित अन्य के द्वारा अपने घर के सामने अवैध रूप से कोडिनयुक्त कफ सीरप बेची जाती है. सूचना पर पुलिस बल के साथ सिंहेश्वर नगर पंचायत सत्तु गली स्थित आरोपी के घर के पास पहुंचा तो पुलिस बल को देखकर तीन युवक तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी भागने में सफल हो गया. आरोपी के घर का तलाशी लिया, तो इस क्रम में घर के अंदर ग्रील के पास दो काला रंग के पॉलीथीन में छुपाकर रखा हुआ कोडिनयुक्त कफ सीरप 25 पीस बरामद हुआ. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >