मुरलीगंज : लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधियों को एक कट्टा व दो कारतूस गिरफ्तार किया. मौके पर से तीन फरार हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम शहर में पुलिस अपने रूटीन वर्क के तहत गश्त कर रही थी. इसी क्रम में दुर्गा स्थान से आगे वार्ड नंबर नौ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक कार हुंडई सेंट्रो नंबर बीआर 1 क्यू 6571 खड़ी थी व उसमें पांच युवक बैठे थे.
दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरलीगंज : लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते दो अपराधियों को एक कट्टा व दो कारतूस गिरफ्तार किया. मौके पर से तीन फरार हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम शहर में पुलिस अपने रूटीन वर्क के तहत गश्त कर रही थी. इसी क्रम में […]

पुलिस को देखते ही गाड़ी स्टेट हाईवे 91 की ओर ले जाने लगे तो पुलिस ने पीछा करते हुये मुरलीगंज बिहारीगंज रोड में पेट्रोल पंप एचपी पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को रुकवा कर तलाशी लेनी शुरू किया. पीछे बैठे तीन युवक पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के दौरान मौके से फरार हो गए और आगे बैठे युवक के पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया.
दोनों का नाम प्रमोद कुमार पिता बिजल यादव घर वार्ड नंबर 11 बरियाही थाना शंकरपुर दूसरे का नाम संदीप कुमार पिता अनिल कुमार चौधरी रानीपट्टी वार्ड नंबर 14 थाना कुमारखंड बताया गया.
दोनों के खिलाफ अवैध हथियार व लूट की योजना बनाते दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया. नामजदों को न्यायिक हिरासत में मधेपुरा भेज दिया गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद पासवान, कमांडो अजीत कुमार, प्रदीप पाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.