बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

उदाकिशुनगंज : थाना मुख्यालय के वार्ड सात पश्चिम ब्राह्मण टोला में मंगलवार की देर शाम आज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर से खोखा बरामद किया, जबकि मौके पर से बदमाश भाग निकले. पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है. थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने […]

उदाकिशुनगंज : थाना मुख्यालय के वार्ड सात पश्चिम ब्राह्मण टोला में मंगलवार की देर शाम आज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर से खोखा बरामद किया, जबकि मौके पर से बदमाश भाग निकले.

पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है. थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है. इस मामले में अबतक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. बताया जाता है कि किसी की हत्या करने की नियत से बदमाश पहुंचे थे, जहां फायरिंग की गयी.
स्थानीय लोगों ने फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की. यधपि भय के कारण लोग मुंह खोलने को तैयार नहीं है.बताया जा रहा कि लोगों ने पुलिस को फायरिंग करने वाले बदमाशों के बारे में बताया है, लेकिन पुलिस जांच बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे है.
यह भी बताया जा रहा है कि घटना के दूसरे दिन बुधवार को निबंधन कार्यालय परिसर के एक होटल के पास से पुलिस ने लवारिस अवस्था में एक बाईक जब्त किये. जब्त बाइक फायरिंग करने वाले बदमाश की बतायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटी
कुमारखंड. श्रीनगर थाना के परमानंदपुर गांव में मंगलवार की शाम अपराधियों ने ससुराल से घर जा रहे व्यक्ति से पिस्तौल का भय देखाकर 30 हजार रुपया नकदी छीन लिया. घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार भरगामा (अररिया) थाना के महथावा वार्ड नौ गांव निवासी बेचन साह मंगलवार की शाम बाइक से परमानंदपुर निवासी सुखदेव साह(ससुर)के यहां से गांव लौट रहा था.
इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने श्रीनगर-जदिया थाना सीमा के नंदना गांव के समीप घेर कर पिस्तौल देखाकर साथ से 29700 रुपये नकद छीन लिया.बेचन साह ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष रवीश रंजन को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष घटना स्थल का जायजा लिया. इस संबंध में पीड़ित ने तीन अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा कि तीनों अपराधी चेहरा में कपड़ा लपेटे थे और बाइक से पीछा कर घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >