बाइक की ठोकर से एक की मौत,एक घायल

गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय के औराही वार्ड आठ निवासी भूलन यादव की मौत एक अज्ञात वाहन की ठोकर हो गयी. जानकारी के अनुसार भूलन यादव चंदन पट्टी हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के बगल में खड़े होकर एक व्यक्ति से बात कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी. इसके बाद ग्रामीणों ने […]

गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय के औराही वार्ड आठ निवासी भूलन यादव की मौत एक अज्ञात वाहन की ठोकर हो गयी. जानकारी के अनुसार भूलन यादव चंदन पट्टी हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के बगल में खड़े होकर एक व्यक्ति से बात कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी.

इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा उपचार कर उन्हें दरभंगा रेफर किया गया. परिजनों के दरभंगा ले जाने के दौरान उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी.
मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया. सूचना पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार व अंचलाधिकारी रमेश सिंह पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया. मौके पर पहुंचकर प्रमुख शशि कुमार, राजद नेता डॉ रवि शंकर ने परिजनों को ढांढस बंधाया. वही मौके पर पंसस मिथिलेश कुमार, संजय यादव, जागेश्वर यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >