आलमनगर की विवाहिता की माड़र में जलाकर हत्या

खगड़िया/ मधेपुरा : दहेज की पूरी रकम नहीं दिये जाने पर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी पंचायत के पोखर पार वार्ड संख्या चार में नवविवाहिता नेहा कुमारी की जलाकर हत्या कर दी गयी है.पुलिस ने दो आरोपित मृतका के पति मिथलेश पोद्दार व ससुर पुरूषोत्तम पोद्दार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नेहा […]

खगड़िया/ मधेपुरा : दहेज की पूरी रकम नहीं दिये जाने पर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी पंचायत के पोखर पार वार्ड संख्या चार में नवविवाहिता नेहा कुमारी की जलाकर हत्या कर दी गयी है.पुलिस ने दो आरोपित मृतका के पति मिथलेश पोद्दार व ससुर पुरूषोत्तम पोद्दार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नेहा के पिता ने पुलिस थाने में पति,ससुर,सास,ननद के विरूद्ध प्राथमिकी करायी है. मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के फोरसाई गांव निवासी प्रकाश पौद्दार के पुत्री शादी एक वर्ष पूर्व सदर प्रखंड के माड़र दक्षिणी गांव निवासी पुरूषोत्तम पौद्दार के पुत्र मिथलेश कुमार के साथ हुई थी.

आरोप है कि 23 अक्टूबर की रात नवविवाहिता नेहा कुमारी की हत्या पति व उनके परिजनों ने मिलकर जलाकर पोखर में फेंक दिया. पोखर से ग्रामीणों ने नेहा को निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों को बताया कि उनके पति देवर व ससुर ने मिलकर किरासन छिड़कर जला दिया. नेहा की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी के बाद कार्रवाई की गयी है.
बाइक की चपेट में आने से महिला जख्मी
आलमनगर. थाना क्षेत्र के आलमनगर उत्तरी पंचायत स्थित आलमनगर से खुरहान जाने वाले मार्ग में लदमा स्कूल के समीप बाइक की चपेट में आने से महिला जख्मी हो गयी. दुर्घटना स्थल के समीप आसपास के लोगों ने जख्मी महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां महिला की पहचान आलमनगर उत्तरी पंचायत के लदमा गांव निवासी अवधी मंडल की पत्नी माला देवी के रूप में हुई. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >