हथियार से लैस अपराधियों ने फायरिंग व मारपीट कर घर को कर दिया क्षतिग्रस्त

आलमनगर : थाना क्षेत्र के बड़ी फटोरिया में हथियार से लैस अपराधियों ने घर तोड़कर गृहस्वामी को कब्जे में लेते हुए मारपीट एवं फायरिंग कर लगभग दो लाख के समान लूट लिये. इस बाबत गृहस्वामी ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगायी है. आलमनगर दक्षिणी पंचायत के फटोरिया निवासी प्रमोद मंडल ने […]

आलमनगर : थाना क्षेत्र के बड़ी फटोरिया में हथियार से लैस अपराधियों ने घर तोड़कर गृहस्वामी को कब्जे में लेते हुए मारपीट एवं फायरिंग कर लगभग दो लाख के समान लूट लिये. इस बाबत गृहस्वामी ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगायी है. आलमनगर दक्षिणी पंचायत के फटोरिया निवासी प्रमोद मंडल ने अपने आवेदन में बताया है कि बुधवार की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे पर सोया हुआ था.

कुछ अपराधी घर के खिड़की को तोड़ कर घुस गया तथा कुछ व्यक्ति सामने से घर में प्रवेश कर हथियार के बल पर पवन मंडल ने मुझे एवं मेरी पत्नी को घर के अंदर कैद कर लिया. हथियार का भय दिखा कर धमकी दिया कि हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. वहीं रूपो मंडल समेत अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों हथियार से लैस था. दो व्यक्ति दरवाजे पर हथियार के साथ खड़ा था. रूपो मंडल घर में रखे ट्रंक से एक लाख तीस हजार, सोने एवं चांदी का जेवरात सहित अन्य सामान निकाल कर चलते बने.
वहीं मेरे भाई सुबोध मंडल के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया. प्रमोद मंडल ने आवेदन में बताया है कि इससे पूर्व भी इन लोगों द्वारा मेरे घरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया था. इसमें पंचायत द्वारा निबटारा किया गया था. अपराधियों द्वारा लगातार धमकी दिया जा रहा है कि अगर मामला दर्ज करोगे तो जान से मार देंगे. इस बाबत आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है एवं मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
आभास के परिजन को विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने दिया 51 हजार
ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर स्थित अपने आवास पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन के संरक्षक सुमित्रानंदन स्वामी ने दशहरा मेला के नौवीं की रात हत्याकांड में मारे गये आभास कुमार के परिजन को संगठन की ओर से 51 हजार का चेक दिया एवं आभास कुमार के परिवार के भरण-पोषण, उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई का खर्च संगठन के द्वारा उठाए जाने की बात कही.
इस दौरान संगठन के संरक्षक सुमित्रानंदन स्वामी भावविभोर हो उठे एवं कहा कि आभास हमारे संगठन का जुझारू कार्यकर्ता था. उसकी हत्या से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है जो कभी पूरा नहीं हो सकेगा. संगठन का संपूर्ण संवेदना ताउम्र आभास के परिवार एवं बच्चों के लिए समर्पित है.
घटित घटना के मद्देनजर अक्तूबर महीने के अपने सारे कार्यक्रम को रद्द करते हुए कहा कि गोली कांड में मारे गये आभाष कुमार के लिए पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू रक्षा संगठन के संरक्षक सुमित्रानंदन स्वामी ने कहा कि हमने अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन से सशस्त्र बल की मांग की थी लेकिन उन्होंने दो चौकीदार दिया. अगर प्रशासन के द्वारा हमारी सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल दिया गया होता तो आभास की जान नहीं जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >