मारपीट में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा वार्ड एक में एक वृद्ध के साथ 29 जुलाई की देर रात मारपीट करने की घटना हुई थी, जिसकी मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गयी. इस बाबत मृतक के बेटे ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है. ज्ञात हो कि 29 जुलाई की […]

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा वार्ड एक में एक वृद्ध के साथ 29 जुलाई की देर रात मारपीट करने की घटना हुई थी, जिसकी मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गयी. इस बाबत मृतक के बेटे ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है.

ज्ञात हो कि 29 जुलाई की रात वृद्ध को घायल अवस्था में एक पास के दुकानदार ने देख लिया और परिजनों के मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डाक्टरों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुये उसे रेफर कर दिया था.
इस दौरान वृद्ध देवनारायण शर्मा के पतोहु गुड़िया देवी ने घटना के बाद बताया था कि देर रात किसी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था. वहीं दूसरी तरफ 29 जुलाई से सोमवार तक उनका इलाज किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >