पुत्र ने पिता की गोली मारकर की हत्या, बहू ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरामें गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड सात शिवनंदन यादव के पुत्र गुरु गोविंद ने पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार की सुबह पिता को गोली छलनी कर दिया. बहू सावित्री देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार कौड़िहार तरावे पंचायत के […]

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरामें गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड सात शिवनंदन यादव के पुत्र गुरु गोविंद ने पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार की सुबह पिता को गोली छलनी कर दिया. बहू सावित्री देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी शिवनंदन यादव को दो पुत्र जिसमें बड़े पुत्र पवन यादव व छोटा गुरु गोविंद है. बड़े पुत्र पवन यादव हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है. गुरुगोविंद अपने परिवार के साथ गांव में ही रहकर खेती करता है. गुरुगोविंद पिता का देखरेख नहीं करता था और बड़े पुत्र के देखरेख में उन्हीं के घर रहता था. गुरु गोविंद को पता चला कि उनके पिता शिव नंदन ने जमीन बेचकर पैसा घर में रखा हुआ है. इस बात को लेकर गुरु गोविंद पिता से बार-बार पैसा की मांग करता था, लेकिन पिता ने कहा कि उन्होंने कोई जमीन नहीं बेचा है.

पैसे के लेनदेन को लेकर पंचायत मामला सुलझाने का किया प्रयास
इस बात को लेकर गुरुवार की रात्रि गांव के कुछ लोगों व परिवार के सभी सदस्य बैठकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा और शनिवार की सुबह अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा कि गुरुगोविंद पिता को गोली मारकर बाइक से भाग गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष किशोर कुमार को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

पति-पत्नी के साजिश से हुई है हत्या

बड़े बेटे की पत्नी सावित्री देवी ने थाने में आवेदन देकर गुरु गोविंद को हत्या का आरोपी बनाया है. घटना को लेकर गुरु गोविंद की पत्नी पिंकी देवी को हत्या में नामजद अभियुक्त बनाया. सावित्री ने बताया कि पिता का देखरेख नहीं करता था और बार-बार पैसे के लिए उन्हें परेशान करता था. सावित्री ने बताया कि पत्नी पिंकी देवी व गुरु गोविंद दोनों के साजिश से मेरे ससुर की हत्या की है.

ग्रामीणों ने गुरु गोविंद की पत्नी पिंकी को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया. सूचना प्रमुख शशि कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया व घटना को लेकर बताया. मौके पर मुखिया गंगा पासवान व पंसस राम कुमार आदि मौजूद थे. पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि अपराधी पुत्र को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >