सड़क पर बहता नाले का पानी,कही किचकिच तो कहीं छपाक कर रहे शहरवासी, विभाग मौन

मधेपुरा : बारिश के मौसम में नगर के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुलने लगती है. शहर के पानी टंकी चौक पर सड़क के मध्य जमा पानी तो बानगी मात्र है. शहर की कई जगहों पर ऐसी स्थिति सामान्य रूप से देखने को मिलती है. इसके बावजूद जिले के जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर परिषद की तंद्रा […]

मधेपुरा : बारिश के मौसम में नगर के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुलने लगती है. शहर के पानी टंकी चौक पर सड़क के मध्य जमा पानी तो बानगी मात्र है. शहर की कई जगहों पर ऐसी स्थिति सामान्य रूप से देखने को मिलती है. इसके बावजूद जिले के जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर परिषद की तंद्रा भंग नहीं होती है. दूसरी तरह शहर के बाशिंदे कहीं किचकिच तो कहीं छपाक करने को मजबूर है.

नगर से जलनिकासी की समस्या को समाप्त करने के लिए नप द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है. जिसे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गयी है, लेकिन पूर्व में कराये गये नाला निर्माण से पूर्व जलनिकासी को लेकर कोई ठोस कार्य योजना तैयार नहीं की गयी थी. वार्ड पार्षदों के अनुशंसा पर क्षेत्रवार करोड़ों की लागत से नाला निर्माण कर दिये गये. पूर्व में बनाये गये नाले शहर में जख्म बन चुकी जलजमाव की समस्या में मरहम भी नहीं बन पायी.
गंदे पानी से होने लगी परेशानी : नाला का गंदा पानी व उसमें बहने वाली गंदगी नाला में ही स्टोर रह जाती है. इस वजह से शहर के अधिकांश मोहल्ले में नाला का पानी वापस घर में भी जाने लगी है. स्थानीय लोगों ने इस बाबत कई बार शिकायत भी की है. पानी नाला से बाहर नहीं निकलने के कारण सड़क के उपर पहुंच जाती है. इस वजह से नाला का प्लेट भी असमय टूटने लगा है.
बदबू व संक्रमण की वजह बन रहा पानी : नाला का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहने से बदबू की वजह बन गयी है. इस वजह से आसपास के मोहल्ले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. पानी टंकी चौक के समीप दुकानदारों ने बताया कि नाला के उपर से गंदा पानी बहने की वजह से ग्राहक को दुकान तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है.
कई जगहों पर दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के आवाजाही के लिए सड़क व नाला के बीच मिट्टी डाल फुटपाथ का निर्माण कर लिया गया है. हालांकि बारिश के दिनों में मिट्टी बह जाने के बाद परेशानी पुन: यथावत हो जाती है. स्थानीय व्यवसायियों ने नगर परिषद से त्वरित पहल कर पानी टंकी चौक को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >