130 ग्राम स्मैक, आठ लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

130 ग्राम स्मैक, आठ लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुरलीगंज. प्रशिक्षु डीएसपी नूरुल हक व अंचलाधिकारी बिरेन्द्र विप्रोहित के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को मुरलीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया. वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलो कला निवासी मंटू कुमार और तमोट परसा निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपी सुमन कुमार फरार हो गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 130.8 ग्राम स्मैक, आठ लीटर देसी शराब, दो डिजिटल तराजू, मोबाइल व पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की. इस मामले में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 247/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट एवं बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >