जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने महादलित गर्भवती व अन्य के साथ की मारपीट, भेजा जेल

उदाकिशुनगंज : भूमि विवाद को लेकर बिहारीगंज पुलिस ने एक दर्जन महिला को जेल भेज दिया गया. मामला राजगंज पंचायत अंतर्गत वैजनाथपुर गांव वार्ड एक के महादलित टोला का है. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज पुलिस ने मंगलवार की रात्रि के एक बजे महादलित बस्ती पहुंचकर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला के परिजनों ने […]

उदाकिशुनगंज : भूमि विवाद को लेकर बिहारीगंज पुलिस ने एक दर्जन महिला को जेल भेज दिया गया. मामला राजगंज पंचायत अंतर्गत वैजनाथपुर गांव वार्ड एक के महादलित टोला का है. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज पुलिस ने मंगलवार की रात्रि के एक बजे महादलित बस्ती पहुंचकर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार महिला के परिजनों ने बताया कि पुलिस के भय से बस्ती के कई बच्चे इधर-उधर भागने लगे. महिला संगीता देवी, घोली देवी, मिरिया देवी, सीता देवी, रेणु देवी, ललिता देवी आदि ने बताया कि भटके बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. गर्भवती से भी मारपीट की. सभी गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाने में रखा.
पीड़ित पक्ष के परिजनों ने बताया कि जब हमलोग उदाकिशुनगंज थाना पहुंचे तो पुलिस ने हमलोगों को धक्का मारकर थाने से बाहर कर दिया गया. उदाकिशुनगंज थाने के बाहर ही महिलाओं ने प्रशासन के प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रशासन ने महादलित टोले पर कहर बरपाया है. इसकी उच्चस्तरीय जांच के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाय.
क्या है मामला : तुलसिया पंचायत के जमींदार और राजगंज पंचायत के बंटेदार ऋषिदेव समुदाय के बीच तीन महीने से जमीन विवाद चल रहा है. तुलसिया पंचायत के जमींदार गंगा यादव, बैजू यादव, शिव नारायण मेहता, नारायण साह का लगभग 15 एकड़ जमीन बगल के पंचायत राजगंज के ऋषि देव समुदाय 40 वर्षों से भी अधिक समय से बंटेदारी करते आ रहा है.
राजगंज पंचायत वार्ड एक निवासी सुबोध ऋषिदेव, बुधन ऋषिदेव, सुरेश ऋषिदेव, धीरो ऋषिदेव आदि तुलसिया पंचायत के जमींदार के लगभग 15 एकड़ जमीन पर बंटेदारी कर अपना भरण-पोषण कर रहा था.
गत दो महीने पहले ऋषि देव समुदाय के लोगों ने उक्त जमीन को अपनी पुश्तैनी जमीन बताते हुए फसल कटने पर रोक लगा दिया. मामला प्रशासन तक पहुंची प्रशासन ने पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित कराया और दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया. थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने कहा कि ऋषिदेव लोगों ने अभी तक कोई कागजात प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराया है.
जबकि सुबोध ऋषिदेव का कहना है कि उक्त जमीन मेरा खतियानी है. इधर, जमींदारों का कहना है कि हमारे पास जमीन कवाला है. हम इसकी मालगुजारी रसीद भी सरकार को जमा करते हैं. दोनों पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए विवादित जमीन पर लगे फसल की सुरक्षा को लेकर दो चौकीदारों को नियुक्त किया गया था.
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर की गयी कार्रवाई : बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात्रि राजगंज पंचायत अंतर्गत वैजनाथपुर गांव वार्ड एक के पश्चिमी बहियार के विवादित जमीन पर लगे मकई फसल को लूटने, उपद्रव मचाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में नौ महिलाओं तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
उक्त जमीन विवाद मामले में एसडीएम एसजेड हसन ने विवादित जमीन पर दोनों पक्षकारों के बीच तनाव को देखते हुये 17 मई को 144 धारा अंतर्गत निषेधाज्ञा तक दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्त करने और समय-समय पर विवादित भूमि का निरीक्षण करते रहने का आदेश बिहारीगंज थानाध्यक्ष को दिया गया था. फिर 25 मई को पक्षकारों के अनुरोध पर एसडीएम ने बिहारीगंज सीओ और थानाध्यक्ष को आदेश निर्गत कर कहा कि मकई फसल पक गया है और बर्बाद हो रहा है.
पके हुये फसल की कटाई आवश्यक है. सीओ एवं थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि संयुक्त रूप से रैयत वार मकई के खेत से फसल तैयार कर स्थल पर शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए आवश्यकता अनुसार पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर तैयार फसल को बिहारीगंज सीओ अपनी अभिरक्षा में रखेंगे.
31 मई को बिहारीगंज सीओ उमाकांत मिश्र ने बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया. एसडीएम एसजेड हसन के आदेशानुसार राजस्व कर्मचारी मजदूर और पुलिस बल के साथ विवादित जमीन पर मकई की लगी फसल को कटवाने के लिए गया हुआ था. दोनों पक्षों को बुलाकर बताया गया कि विवादित जमीन का फसल काटकर संरक्षित कर हमें रखना है. दोनों पक्षों की सहमति के बाद मकई की फसल को काटने का कार्य प्रारंभ किया गया.
कुछ मकई कटने के बाद संध्या में सुबोध ऋषिदेव, प्रमोद ऋषिदेव सहित तीन दर्जन से अधिक लोग अपने हाथ में लाठी डंडा तीर धनुष भला तलवार लेकर आया और मक्का काट रहे मजदूर के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए खेत से भगा दिया गया और पदाधिकारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >