एंबुलेंस की ठोकर से बच्ची की मौत

गम्हरिया : सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य पथ पर एक अज्ञात एंबुलेंस ने आठ वर्षीय बच्ची को ठोकर मार कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मधेपुरा की ओर से आ रही एक एंबुलेंस ने आठ वर्षीय लाडो परवीन पिता मोहम्मद जमाल की पुत्री को ठोकर मार कर फरार हो गया, जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत […]

गम्हरिया : सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य पथ पर एक अज्ञात एंबुलेंस ने आठ वर्षीय बच्ची को ठोकर मार कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मधेपुरा की ओर से आ रही एक एंबुलेंस ने आठ वर्षीय लाडो परवीन पिता मोहम्मद जमाल की पुत्री को ठोकर मार कर फरार हो गया, जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बच्ची के शव को लेकर कर घंटों सड़क जाम कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सदल बल के साथ जीवछपुर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम को हटवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा नहीं माना जा रहा था.
जिसके बाद जनप्रतिनिधि व पुलिस ने जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मां व पिता रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि जमाल की एक ही पुत्री थी. जिसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >