पटना में युवती ने सिरफिरे आशिक से मिलने से किया इनकार, प्रेमी ने दिखाया 'इश्क चरित्र का दोहरा रंग'

पटना के गर्दनीबाग थाने के जनता रोड के एक युवक व युवती के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था. ब्रेकअप के बाद जब प्रेमिका ने युवक से मिलने से इनकार किया तो, आरोपी ने लड़की की अपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाने के जनता रोड के एक युवक व युवती के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था. बाद में युवती ने युवक मनीष उर्फ आरके से ब्रेकअप कर लिया और मिलने तक से इंकार कर दिया. यहां तक की फोन नंबर को भी ब्लॉक कर दिया. गुस्से में युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं, उसने कुछ फोटो और वीडियो युवती के परिजनों को भी भेज दिया.

परिजनों के हत्थे चढ़ा आरोपी प्रेमी

इधर, घटना से गुस्साये परिजन आरोपी युवक को ढूंढ रहे थे. बुधवार की रात युवक लड़की के परिजनों के हाथ लग गया. जिसके बाद परिजनों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और बाद में गर्दनीबाग पुलिस के हवाले कर दिया. फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

युवती नहीं रखना चाहती थी संबंध

बता दें कि युवक और युवती गर्दनीबाग के ही रहने वाले हैं. दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि युवती ने हाल के दिनों में युवक को इग्नोर करना शुरू कर दिया और सारे संबंधों को तोड़ दिये. यह बात युवक को नागवार गुजरी.

आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो को किया वायरल

ब्रेकअप के बाद आरोपी प्रेमी ने युवती से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. अंत में उसने युवती के साथ बिताये हुए क्षणों की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो को वायरल कर दिया. बुधवार की रात जब युवती के परिजन थाने पहुंचे तो युवक के परिवार के लोग भी वहां जुट गये. युवती को गुरुवार को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >