Lockdown में भी अपराधियों का हौसला बुलंद, छपरा के बाद अब सीतामढ़ी में हथियार के बल पर 17 लाख लूटा

Lockdown In Bihar Latest Update: सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लो एंड ऑर्डर को ताक पर रख कर हीरो एजेंसी के मुंशी से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घटना का अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज बाजार स्थित न्यू मेजरगंज ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी के मुंशी ललन सिंह सीतामढ़ी स्थित अपने डेरा (घर) से रुपए से भरा बैग लेकर एजेंसी लौट रहे थे.

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लो एंड ऑर्डर को ताक पर रख कर हीरो एजेंसी के मुंशी से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घटना का अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज बाजार स्थित न्यू मेजरगंज ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी के मुंशी ललन सिंह सीतामढ़ी स्थित अपने डेरा (घर) से रुपए से भरा बैग लेकर एजेंसी लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि मुंशी के लौटने वाले रास्ते रीगा सीतामढ़ी पथ में खैरबा चौक से पश्चिम एक प्राइवेट स्कूल के समीप अपाचे व एफजेड बाइक सवार पांच अपराधियों ने पिस्टल के बल पर हीरो एजेंसी के मुन्सी से रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गया. अपराधी रुपए से भरा बैग लूटकर सीतामढ़ी शहर की तरफ भाग निकले.

लॉकडाउन में अपराधियों के हौसले बुलंद– बताते चलें कि लॉकडाउन में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गाए हैं. पिछले दिनों ही राज्य के छपरा जिले में एक लूट हुई थी. जानकारी के अनुसार राज्य के छपरा में एक पर्सनल फाइनेंस कंपनी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूटकर भाग गया.

Also Read: Bihar News: ओसामा हमारा छोटा शहाबुद्दीन, सिवान पहुंचकर बोले लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap

Posted by : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >