कजरा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए जल्द ही शुरू होगा काम : डीआरएम

मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर से धनौरी रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण के क्रम में लौटते समय पूर्व रेलवे अंतर्गत मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार कजरा रेलवे स्टेशन पहुंचे

कजरा.

मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर से धनौरी रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण के क्रम में लौटते समय पूर्व रेलवे अंतर्गत मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार कजरा रेलवे स्टेशन पहुंचे. निरीक्षण के दौरान लोजपा आइटी सेल के हेमंत कुमार हिमांशु सहित अन्य ग्रामीणों ने कजरा स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को डीआरएम के सामने रखी. ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कजरा स्टेशन पर तीन डाउन ट्रेनों का ठहराव हटा लिया गया था. जिनमें 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस, 13242 राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18603 वनांचल एक्सप्रेस शामिल हैं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही आरक्षण काउंटर और टिकट काउंटर मर्ज होने से भी लोगों को टिकट लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पेयजल, शौचालय, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी प्रमुखता से उठाया गया. जिसपर डीआरएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कजरा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए जल्द ही काम शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी की व्यवस्था, शेड निर्माण, ऊपरी पुल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. वहीं ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय सांसद से पहल करने की आवश्यकता है, ताकि इस दिशा में आगे की कार्रवाई हो सके. मौके पर डीईएन निलेश कुमार गौरव, डीओएम राहुल कुमार, डीसीएम कार्तिक सिंह सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे. वहीं स्थानीय स्तर पर मदनपुर पंचायत के मुखिया पप्पू मंडल, जदयू पंचायत अध्यक्ष सन्नी कुमार, पूर्व मुखिया नंदन कुमार, बंटी कुमार, पवन कुमार, अभिनंदन कुमार, लक्ष्मण कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

मालदा मंडल के तर्ज पर अभयपुर रेलवे स्टेशन को किया जायेगा विकसित : डीआरएम

पीरी बाजार

. मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को अभयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार ने बुके वअंगवस्त भेंटकर डीआरएम को सम्मानित किया, साथ ही अभयपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों को विस्तृत जानकारी दी. डीआरएम ने नये स्टेशन भवन के विकास कार्यों की समीक्षा की और यात्री सुविधाओं को बेहतर स्टेशन बनाने पर जोर दिया. डीआरएम ने स्टेशन के नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का निरीक्षण के साथ ही प्लेटफॉर्म की लंबाई, पेयजल व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया, ताकि भविष्य में यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही 14 करोड़ रुपये की राशि से अभयपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया का विस्तार व प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को कॉमन लूपलाइन बनाने का कार्य किया जायेगा. वहीं कॉमन लूप हो जाने से अभयपुर रेलवे स्टेशन पर भविष्य में कोई भी अप एंड डाउन ट्रेन कोई भी प्लेटफार्म पर खड़ी हो सकती है. जिससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी. ट्रेन यात्रा करने में इसके अलावा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और चल रहे अन्य तकनीकी कार्यों की प्रगति पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने नये स्टेशन भवन और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाया. वहीं स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया को देखते हुए डीआरएम काफी प्रसन्न हुए वकहा कि मालदा मंडल के तर्ज पर अभयपुर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जायेगा. मौके पर पूर्व जिप सदस्य श्री कुमार ने स्टेशन पर पेयजलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की जिस पर डीआरएम ने जल्द करने का आश्वासन देते हुए कहा कि आपके प्रयास से अभयपुर स्टेशन विकास की यह गति क्षेत्र के लिए एक नई सौगात लेकर आयेगी. निरीक्षण में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता, वरीय मंडल विद्युत अभियंता ओपन लाइन एवं स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र शर्मा, एईएन राजीव कुमार, आईओडब्लू ललन कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

डीआरएम के निरीक्षण से मसूदन में जगी विकास की उम्मीद

पीरी बाजार.

मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार के आग्रह पर मसूदन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस उच्च स्तरीय दौरे के बाद स्थानीय यात्रियों और ग्रामीणों में स्टेशन के कायाकल्प को लेकर नयी उम्मीद जग गयी है. निरीक्षण के दौरान प्रखंड उप प्रमुख निलेश कुमार एवं वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने डीआरएम से मुलाकात की और स्टेशन की समस्याओं पर चर्चा की. जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को यात्रियों की सुरक्षा और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए को पैदल ऊपरी पुल की समस्या से अवगत करवाया. वहीं स्टेशन परिसर में उपलब्ध रेलवे की पर्याप्त जमीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, ताकि वहां यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा सके. डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने स्थानीय मांगों को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मसूदन रेलवे स्टेशन के विकास के लिए विभाग गंभीर है और जल्द ही यहां बुनियादी ढांचे को मजबूत कर स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >