लखीसराय : जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज करीब 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा.
मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी पड़ेगा. फूल वाली सब्जियों की खेती के लिए आज का मौसम अनुकूल माना जा रहा है. जिले में धान की करीब पांच से छह प्रतिशत रोपनी अभी शेष है. ऐसे में हल्की बारिश से किसानों को धान की रोपनी में सुविधा होगी.
बारिश के बाद उमस बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण खेतों के ऊपरी हिस्से में पानी की कमी हो सकती है. किसानों को फसलों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देने की जरूरत होगी.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 अगस्त को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. आज जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादल और धूप के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहेगा.
