मतदाता पुनरीक्षण के प्रति वोटरों को किया जा रहा जागरूक

नगर के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जा रहा है

गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं करने वालों से की गयी प्रपत्र जमा करने की अपील

बड़हिया.

नगर के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत जगह-जगह पर माइकिंग के माध्यम से वोटरों को पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने और जमा करने के लिए जानकारी दी जा रही है. जिन लोगों ने गणना प्रपत्र भरकर अभी तक जमा नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द प्रपत्र समर्पित करें. यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में सहायक होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के लिए 25 जून से 27 जुलाई 2025 तक का समय निर्धारित किया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो, ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें. साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो. इस प्रक्रिया में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखा गया है. नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे इस अवसर का लाभ उठायें. सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते अपने मतदान केंद्रों पर संपर्क करें और गणना प्रपत्र जमा करें. यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >