जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक घायल

जीआरपी के सहयोग से आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

लखीसराय. जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस से लखीसराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम गिरकर दो युवक जख्मी हो गये. दोनों जख्मी युवकों को आरपीएफ ने जीआरपी के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस में बुधवार की देर शाम दो यात्रियों को पटना रेल लाइन की ओर लखीसराय स्टेशन से भागते हुए देखा गया. आरपीएफ आरक्षी नमन वर्मा के पूछने पर दोनों ने बताया कि दो यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गये हैं. आरपीएफ के जवान व यात्री मौके पर पहुंचे तो एक लड़का वहां गिरा हुआ था जो उठने की कोशिश कर रहा था. वहीं कुछ दूरी पर दूसरा लड़का भी गिरा हुआ था. दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान बाघमारा निवास अरविंद राय के 12 वर्षीय पुत्र विकास राय व इसी गांव का दूसरे यात्री मनोज पोद्दार के 18 वर्षीय पुत्र सतीश पोद्दार ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था. ट्रेन में साथ सफर कर रहे उनके दो चचेरे भाई ने ट्रेन को वैक्यूम कर आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों घायल युवक समस्तीपुर से सियालदह तक की यात्रा कर रहे थे. दोनों घायल यात्री खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >