सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना के पुलिस ने खावा गांव में पुस्तकालय ढाला के समीप नशे की हालत में हंगामा करते दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने खावा गांव के रहने वाले स्व. मुनेश्वर महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार को तथा इसी गांव के रहने वाले हरिनंदन महतो के पुत्र गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में दोनों ही युवक के अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस द्वारा उनकी विधिवत गिरफ्तारी की गयी. मामले को लेकर एसआई सुदर्शन बिंद के लिखित बयान पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 58/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. दोनों शराबी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
