अनियंत्रित बालू ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

अनियंत्रित बालू ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

लखीसराय-सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव के पास हुआ हादसा

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय–सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी बृहस्पति मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मांझी एवं बेचन रविदास के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गयी है. घायल सुरेंद्र मांझी ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां से अपने घर सिकंदरा फतेहपुर जा रहा था. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रहे अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >