प्रखंड के वीरुपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव में हुए मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
प्रखंड के वीरुपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव में हुए मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्व. उमा महतो के पुत्र राजो महतो एवं बौनु महतो के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, तुर्केजनी निवासी चुनचुन महतो की पत्नी के साथ आरोपियों ने किसी विवाद को लेकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना के बाद परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरुपुर पुलिस ने जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल बड़हिया में कराया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.