लखीसराय. किऊल नदी स्थित रेलवे पुल के पाया संख्या पांच के समीप कवैया थाना की पुलिस ने एक तीन वर्षीय बच्चा को जख्मी अवस्था में बरामद किया है. बच्चा के पेट पर चीरा लगा हुआ है. कवैया थाना की पुलिस ने बच्चे को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. बच्चे की पहचान नहीं हो पायी है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किऊल नदी स्थित रेलवे पुल के नीचे जख्मी अवस्था में एक बच्चा लावारिश अवस्था में पड़ा है. पुलिस ने कार्रवाई करते बच्चे को बरामद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है व बच्चे की पहचान की जा रही है. वहीं बच्चे के बरामद होने व उसकी हालत को देखते हुए लोग चर्चा करने लगे कि कहीं बच्चे के इलाज नहीं करा पाने की हालत में परिजन उसे छोड़कर कर चले गये होंगे.
किऊल रेलवे पुल के नीचे से जख्मी अवस्था में तीन वर्षीय बालक बरामद
किऊल नदी स्थित रेलवे पुल के पाया संख्या पांच के समीप कवैया थाना की पुलिस ने एक तीन वर्षीय बच्चा को जख्मी अवस्था में बरामद किया है
