सिविल सर्जन ने को सूर्यगढ़ा सीएचसी का किया निरीक्षण
सूर्यगढ़ा. सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को सूर्यगढ़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती व डीपीएम सुधांशु नारायण लाल भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सबसे पहले मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. शीत शृंखला कक्ष में अव्यवस्था, खराब पड़े एग्जॉस्ट व साफ-सफाई की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जतायी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार को शीघ्र सुधार के निर्देश दिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कक्ष में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. लेबर रूम से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया. डिलीवरी रूम में प्रोफॉर्मा सही तरीके से नहीं भरने पर कर्मियों को फटकार लगायी गयी. अधूरा प्रोफॉर्मा पाये जाने पर दो एएनएम को लेबर रूम से हटाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा गाढ़ाशील वैक्सीनेशन व स्कूलों में चल रहे सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गयी.सीएचसी में अव्यवस्था पर सीएस ने जतायी नाराजगी, सुधार के निर्देश
सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को सूर्यगढ़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती व डीपीएम सुधांशु नारायण लाल भी मौजूद थे.
