अलग-अलग जगहों से तीन तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान तीन तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर मोड़ के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान तीन तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर मोड़ के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया. जिसमें हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी स्व जुगल साव के पुत्र राकेश कुमार, रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के खड़गवारा निवासी धनिक यादव के पुत्र अजीत कुमार एवं उसी गांव के गुहन यादव के पुत्र रामशरे यादव शामिल है. वहीं कजरा थाना क्षेत्र के उरैन गांव में छापेमारी के दौरान उरैन गांव निवासी प्रभु चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी उर्फ बमड़ा चौधरी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 छोटी कवैया में छापेमारी के दौरान वहीं के निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र मनोज कुमार को साढ़े सात लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर किऊल स्टेशन समीप से पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मसुदन निवासी ओमप्रकाश राम के पुत्र संतोष कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >