हत्या मामले में तीन लोग नामजद, एक को भेजा जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने छोटू कुमार नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने छोटू कुमार नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक नंदपुर गांव की रामाश्रय सिंह के यहां नौकर था. मामले को लेकर रामाश्रय सिंह के द्वारा सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें नंदपुर गांव के स्व अर्जुन सिंह के पुत्र निलेश सिंह एवं चंदन कुमार व स्व जोधर सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह पर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए निलेश सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.

हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सूर्यगढ़ा. 14 अक्तूबर को स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव पंडित जी टोला से पुलिस ने एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया था. मामले को लेकर मृतका के पिता पटना जिला के मरांची थाना अंतर्गत रामपुर डुमरा निवासी आनंद कुमार पांडेय द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें मृतका के पति रवि शंकर पांडेय के अलावा उसके माता-पिता, भाई, बहन व बहनोई आदि छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद किया गया है. बुधवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >