उत्पाद थाना के हाजत से भागे तीनों शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

मंगलवार की देर रात उत्पाद थाना से चकमा देकर हुआ था तीन शराब तस्कर फरार.स्करों की पुन: गिरफ्तारी से उत्पाद पुलिस ने ली राहत की सांस

मंगलवार की देर रात उत्पाद थाना से चकमा देकर हुआ था तीन शराब तस्कर फरार मंगलवार की देर शाम में ही किया गया था गिरफ्तार हाजत से फरार शराब तस्करों की पुन: गिरफ्तारी से उत्पाद पुलिस ने ली राहत की सांस लखीसराय. त्पाद थाना भवन के उत्पाद अधीक्षक कार्यालय का कक्ष में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उत्पाद अधीक्षक विभा कुमारी ने बताया कि 10 जून के पूर्वाह्न 9:45 पर अवर निरीक्षक मध निषेध विनीता कुमारी के द्वारा तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें जिले के बड़हिया निवासी दिनेश पासवान के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार उर्फ रितेश कुमार, अमहरा थाना के मनकट्ठा निवासी मुनी लाल यादव के 19 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार एवं इसी गांव के जनार्दन साव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को खगौर गांव से 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर किया गया था. जिसे उत्पाद थाना लाया गया था. तीनों का जांचों उपरांत उत्पाद थाना के हाजत में बंद कर दिया था. 10 जून की रात्रि 11:00 बजे उक्त तीनों शराब तस्कर हाजत की खिड़की का रॉड काटकर फरार हो गये थे. थाना में मौजूद सुरक्षा गार्ड के द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह तीनों नहीं मिले. जिसके उपरांत वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गयी. वरीय अधिकारी के द्वारा छापेमारी का आदेश दिया गया. जिसके बाद छापेमारी कर 11 जून को दो व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया. वहीं एक व्यक्ति को 12 जून को प्रातः नौ बजे बरामद कर लिया गया है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान थानाध्यक्ष निर्मल कुमार समेत उत्पाद कर्मी मौजूद थे. हाजत से फरार तीनों शराब तस्करों की पुन: गिरफ्तारी से उत्पाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली. बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने भी उत्पाद थाना पहुंच मामले की जानकारी ली थी तथा इसे लेकर कई दिशा निर्देश दिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >