मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप

इंदुपुर हरिजन टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला, जांच के आदेश

बड़हिया. नगर क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर हरिजन टोला स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को परोसे गये मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले के सामने आते ही विद्यालय प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गये. जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों के बीच जैसे ही मध्याह्न भोजन परोसा गया, उसी दौरान भोजन में कीड़े दिखाई दिये. बच्चों एवं अभिभावकों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन नीलम राज ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता की पुष्टि होती है तो दोषी व्यक्ति या संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >