एसपी ने किया जनता संवाद, 28 मामलों की हुई सुनवाई

एसपी ने किया जनता संवाद, 28 मामलों की हुई सुनवाई

भूमि विवाद व पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर लोगों ने रखी शिकायतें

सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों पर अधिकारियों से जानकारी ली. जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, आपराधिक घटनाओं, पुलिस कार्रवाई में विलंब सहित विभिन्न समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ करते हुए मामलों की त्वरित जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और पुलिस व जनता के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान कुल 28 मामले सामने आए, जिन पर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी. इस दौरान कई फरियादियों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की. चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर ने सूर्यगढ़ा बाजार में जाम की समस्या की ओर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम, एसआइ मो आलम, एसआई नित्यानंद प्रसाद सिंह, एसआइ खुर्शीद आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >