नगर परिषद ने नाले में पाइप डालकर सड़क को किया सुरक्षित

नगर परिषद ने नाले में पाइप डालकर सड़क को किया सुरक्षित

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ गरीबनगर पासवान टोली के पास नाले में रविवार को पाइप डालकर आरसीसी फीलिंग कर मुख्य सड़क को सुरक्षित कर दिया. इससे गरीबनगर-इमामनगर सड़क पर उक्त खोदे गये नाले के पास आवागमन सुलभ हो गया है. गरीबनगर में 21 अप्रैल से श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ शूरू होने जा रहा है. इसे लेकर अवगिल-इमामनगर सड़क पर वाहनों के आवागमन का संचालन बढ़ने वाला है. खुला नाला से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था. ग्रामीणों के लिखित अनुरोध पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद चेयरमेन रुपम देवी प्रतिनिधि सजन कुमार व पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कर्मियों ने खुले नाले में पाइप देकर सड़क को फीलिंग कर तत्काल सुरक्षित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >