पानी में डूबकर किशोर की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

पानी में डूबकर किशोर की मौत

फोटो संख्या 08- पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक के परिजन. प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर बहियार में पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर बादल कुमार की मौत हो गयी. मृतक माणिकपुर थाना क्षेत्र के कवादपुर का निवासी ललन कुमार का पुत्र था. पीरीबाजार पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लखीसराय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. जानकारी के मुताबिक महेशपुर गांव में किशोर का ननिहाल है. किशोर ननिहाल गया हुआ था. वहीं महेशपुर बहियार में पुल के नीचे पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. पीरीबाजार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >