किशोर ने की आत्महत्या

कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 किऊल बस्ती में एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

लखीसराय. कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 किऊल बस्ती में एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जानकारी के अनुसार मुकेश महतो का 16 वर्षीय पुत्र समीर पटेल बुधवार की रात घर में खाना खाकर सो गया, वहीं जब परिजन सुबह उठा तो देखा कि पुत्र के कमरे का दरवाजा बंद है, आवाज देने पर नहीं खोला गया तो परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया. जहां किशोर फंदे से लटकता पाया गया. वहीं किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >