बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला चुनाव संपन्न

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश इकाई द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी थी.

मंटू कुमार बने संघ के नये अध्यक्ष

लखीसराय. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई का चुनाव मंगलवार को लखीसराय पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंटू कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई जो शाम चार बजे तक चली. चुनाव को लेकर स्वयं सेवकों में काफी उत्साह देखा गया. चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश इकाई द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी थी. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में मंटू कुमार ने 166 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार को मात्र 73 मतों से संतोष करना पड़ा और उन्हें पराजित घोषित किया गया. इस अवसर पर संघ के प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, प्रदेश सचिव सत्येंद्र प्रसाद, प्रदेश कार्यालय सचिव रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश सदस्य अभय कुमार सिंह और प्रदेश संगठन सचिव कुंदन कुमार शामिल थे. नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और चुनाव परिणामों की आधिकारिक प्रति जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला समादेष्टा को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गयी है. जीत के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >