सोंधी के पुलिस जवान की राजगीर में पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी बिहार पुलिस कांस्टेबल की मौत पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान राजगीर में हो गयी

लखीसराय.

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी बिहार पुलिस कांस्टेबल की मौत पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान राजगीर में हो गयी. उनकी मौत पीटीसी के दौरान हृदय गति रुकने से हो गयी. शव को उनके पैतृक गांव सौंधी ले जाने के क्रम में पुलिसलाइन में एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार व पुलिसलाइन के अधिकारियों की उपस्थिति में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. बताया जा रहा है कि हलसी थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह बिहार पुलिस में कांस्टेबल के रूप में राजगीर में कार्यरत थे. शुक्रवार की शाम उन्हें पीटीसी ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक आया, इससे उनकी मौत हो गयी. कांस्टेबल विकास कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव सौंधी पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया. विकास के अचानक हुई मौत से लोग आश्चर्यचकित हो गये. विकास की मौत से उनके घरों में चीत्कार गूंजने लगे. एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि विकास की मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए, वह उनके परिजनों को दी जायेगी. उनके आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >