गर्मी दे रही दस्तक, लखीसराय स्टेशन पर पेयजल की किल्लत शुरू

गर्मी के दस्तक के साथ ही स्टेशन पर पेयजल किल्लत होने लगी. शीतल पेयजल के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है

लखीसराय गर्मी के दस्तक के साथ ही स्टेशन पर पेयजल किल्लत होने लगी. शीतल पेयजल के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है. लखीसराय स्टेशन पर पेयजल के लिए लोगों 10 रुपये का पानी का बोतल 15 से 20 रुपये में खरीद कर प्यास बुझाते हैं. बताया जा रहा है कि लखीसराय स्टेशन के वाटर बेंडिंग मशीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है. जिसे ठीक करने के लिए रेल विभाग के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं. वाटर वेंडिंग मशीन के अलावा प्लेटफॉर्म के नल का पानी भी सूखा हुआ है. नल में पानी नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय यात्रियों ने बताया कि पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों को सूचना दी गयी है, लेकिन अभी तक पेयजल का नल एवं वॉटर वेंडिंग मशीन ठीक नहीं कराया गया है. यात्रियों को नकली कंपनी के पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है. लखीसराय स्टेशन पर कई तरह की यात्री सुविधा है उपलब्ध, पर पेयजल की है किल्लत अमृत भारत योजना के तहत लाखों की लागत से लखीसराय स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या एवं नयी बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है जो कि उद्घाटन का राह देख रहा है. इसके अलावे लखीसराय स्टेशन के दोनों तरफ बड़ा क्षेत्रफल का घेराबंदी कर विभिन्न तरह के यात्री सुविधा हेतु निर्माण कार्य कराया जा रहा है. बावजूद इसके स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लखीसराय स्टेशन के इर्द गिर्द थोक भाव से लोकल पानी का बोतल की बिक्री किया जाता है स्थानीय वेंडर को प्रति बोतल 6 से 7 रुपया में खरीदारी करते हैं. वही बोतल रेलवे स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते 15 से 20 रुपये का हो जाता है. वह भी रेलवे द्वारा प्रमाणित पानी का बोतल नहीं होता है. जिससे कि यात्रियों के अशुद्ध पानी का बोतल का सेवन करने से कई तरह का डर समाया हुआ रहता है. पानी का बोतल लगातार प्रयोग करने से यात्री बीमार भी पड़ सकते हैं. बोले एसएम किऊल जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक विकास चौरसिया ने बताया कि लखीसराय स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था हाल के दिनों तक देखा गया है. अगर पेयजल की अव्यवस्था चल रहा है तो उसे व्यवस्थित कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लखीसराय स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर खराब पड़े नल को भी ठीक कराया जायेगा. पिछले दिनों ठंड के कारण शीतल पेयजल नहीं चल रहा था. गर्मी के दिनों में वाटर बेंडिंग मशीन खोल दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >