श्री दुर्गा बालिका विद्यालय में छात्राओं को मिली कानूनी जानकारी

शहर के नया बाजार केआरके मैदान स्थित विज्ञान भवन में संचालित श्री दुर्गा बालिका प्लस टू स्कूल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

लखीसराय. शहर के नया बाजार केआरके मैदान स्थित विज्ञान भवन में संचालित श्री दुर्गा बालिका प्लस टू स्कूल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें अधिकार मित्र अजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा व सचिव विधानंद सागर के निर्देशानुसार आयोजित हुई. शिविर में पैनल अधिवक्ता मोनिका साहनी, अधिकार मित्र दीपा कुमारी व स्कूल प्रधान कुमारी अर्चना की उपस्थिति में छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकार व योजना की जानकारी दी गयी. इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह निषेध, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निशुल्क विधिक सहायता व शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी. अधिवक्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार की जानकारी होना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे कानून की सहायता ले सकें. अधिकार मित्र ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर और विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाली निःशुल्क सेवा के बारे में जानकारी दिया. छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया और काफी सराहना किया. छात्राओं को जागरूक रहने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >