रविवार को राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्य खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा 19 वर्षीय बालक वर्ग का राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मेदारी लखीसराय को सौंपा गया है.

लखीसराय. राज्य खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा 19 वर्षीय बालक वर्ग का राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मेदारी लखीसराय को सौंपा गया है. जिला मुख्यालय गांधी मैदान के समीप खेल भवन में रविवार और सोमवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गयी है. डीएम ने बताया कि इसके लिए राज्य भर के 28 जिलों से लगभग ढाई सौ प्रतिभागी लखीसराय पहुंच रहे हैं. इनके आवासन को लेकर केआरके उच्च विद्यालय के मैदान के समीप नगर परिषद के नये भवन में व्यवस्था की गयी है. रविवार सुबह 7:30 बजे के आर के उच्च विद्यालय के मैदान से प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जबकि 10:30 बजे गांधी मैदान में अनौपचारिक रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर ताइक्वांडो से जुड़े प्रशिक्षकों, सरकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों की भी मदद ली जायेगी. खेल भवन में इसके आयोजन को लेकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >