चाय दुकान पर बहस के बाद चाकूबाजी, पांच जख्मी, दो गंभीर

स्थानीय थाना क्षेत्र के तहदिया गांव में गुरुवार सुबह चाय दुकान पर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. बुधवार को हुई दो पक्षों के विवाद के बाद गुरुवार की सुबह चाय दुकान पर उसी मामले को लेकर दोनों पक्ष बीच मारपीट और चाकूबाजी घटना घटी थी

बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया में घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को किया गिरफ्तार बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के तहदिया गांव में गुरुवार सुबह चाय दुकान पर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. बुधवार को हुई दो पक्षों के विवाद के बाद गुरुवार की सुबह चाय दुकान पर उसी मामले को लेकर दोनों पक्ष बीच मारपीट और चाकूबाजी घटना घटी थी. जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गये. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार, बुधवार की रात तहदिया और जैतपुर के युवकों के बीच किसी कार्य को लेकर कहासुनी बाद हल्की मारपीट भी हुई थी, लेकिन मामला ज्यादा नहीं बढ़ा. परंतु गुरुवार की सुबह जब जैतपुर निवासी जैतपुर निवासी रंजय सिंह के पुत्र छोटू कुमार (21 वर्ष) और स्व.रघु सिंह के पुत्र कुणाल कुमार (19 वर्ष) तहदिया स्थित दुकान पर चाय पीने गये तो दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हुए. जिसके बाद दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गयी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार तहदिया वार्ड नंबर 9 निवासी रंजीत तांती 38 वर्ष व उनके भाई विकास कुमार 29 वर्ष तथा पुत्र रौशन कुमार 18 वर्ष सहित अन्य लोगों ने जैतपुर निवासी छोटू कुमार (21 वर्ष) और कुणाल कुमार (19 वर्ष) के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया. कुणाल के शरीर पर 11 बार चाकू मारे गये, जबकि छोटू को पीठ में पांच और सिर में एक जगह गंभीर वार किया गया. दोनों को गंभीर हालत में बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों के इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया. बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें एक पक्ष से तहदिया निवासी रंजीत तांती और विकास कुमार एवं दूसरे पक्ष के कुणाल कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >