सूर्यगढ़ा खबर, आराधना दिवस के रूप में मनाया गया श्री सत्य साई बाबा की 15 वीं पुण्यतिथि

आराधना दिवस के रूप में मनाया गया श्री सत्य साई बाबा की 15 वीं पुण्यतिथि

सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 तिलक नगर स्थित प्रधानाध्यापक जटाशंकर शर्मा के आवास पर शुक्रवार की देर शाम श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सत्य साईं बाबा की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अराधना दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया. आयोजन का संचालन श्री सत्य साईं सेवा संगठन जिला शाखा लखीसराय के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में श्री सत्य साई सेवा संगठन के राज्य उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी उमाशंकर व्यास जी मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई.इसके बाद भक्ति गीतों और संगीतमय भजन की प्रस्तुति से आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में डूब गया. इस मौके पर संगठन के राज्य उपाध्यक्ष उमाशंकर व्यास जी ने कहा कि सत्य साई आराधना महोत्सव बाबा के भौतिक शरीर को छोड़कर महासमाधि लेने की वर्षगांठ का प्रतीक है. यह सुख का दिन नहीं बल्कि श्री सत्य साइन बाबा के जीवन प्रेम सेवा और शिक्षाओं को याद करने का उत्सव है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य बाबा की शिक्षाओं प्रेम शांति सत्य धर्म और निष्फल सेवा को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना है. यह दिल बाबा के इस संदेश को याद दिलाता है प्रेम करो सेवा करो और हमेशा मदद करो कभी किसी को चोट न पहुंचाओ. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दुनिया भर के साइन केदो में विशेष भजन ज्योति ज्ञान और महा नारायण सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह दिवस भक्तों के लिए अपने आराध्य के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है. जो इस विश्वास के साथ मनाया जाता है कि बाबा आज भी निराकार रूप में हमारे साथ हैं. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने संबोधन में श्री सत्य साईं बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों तथा मानव सेवा के प्रति समर्पण को याद किया. उन्होंने कहा कि बाबा का जीवन प्रेम, सत्य, शांति और सेवा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज की समृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की. कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. कार्यक्रम में मध्य विद्यालय मौला नगर के प्रधानाध्यापक जटाशंकर शर्मा, अजय ठाकुर, शिक्षक नेता वरुण कुमार, शंभू वर्मा, राजेश स्वर्णकर, सूरज साव, गणेश वर्मा, विनय शंकर, शिक्षक अरुण कुमार गुप्ता, प्रभारी एचएम मनीष कमल, शिक्षक सुजीत कुमार, विद्यालय संचालक राजेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में साई भक्ति एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे. सूर्यगढ़ा( लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >