संग्रहालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विशेष आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण की गयी

लखीसराय. भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखीसराय संग्रहालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण की गयी.

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर

बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संग्रहालय की ओर से सभी कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी और कलम भेंट की गयी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को अपनी बहुमूल्य शिक्षा के महत्व को समझने और उसे लिपिबद्ध करने के लिए प्रेरित करना था. विशेष रूप से, इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी और उनके प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया, जो बाबा साहेब के महिला जागृति के सपनों को समर्पित था. कार्यक्रम में वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार, लिपिक रवि राज सिंह तथा महिला कर्मी बीवी नूर फिरदोष, पूनम कुमारी, विनीता कुमारी, काजल देवी, रागिनी देवी, पुरुष कर्मी अंकित कुमार, राहुल कुमार, ऋषभ कुमार, सादिक आलम, जयप्रकाश कुमार, नसरुल्ला, राजेंद्र यादव, पप्पू कुमार, शिवम् कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, संजय कुमार सिंह, चंचल कुमार, श्याम बिहारी आदि को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >