सहयोग शिविर का दिखने लगा असर, चौरा राजपुर के विकास को मिली नई रफ्तार

Sehyog Shivir Lakhisarai: सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर में उठी मांगों पर कार्रवाई शुरू हुई है. चौरा राजपुर क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विकास की राह खुली है.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Sehyog Shivir Lakhisarai: प्रखंड के चौरा राजपुर पंचायत में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का असर अब विकास योजनाओं के रूप में सामने आने लगा है. 16 जून को तुमनी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं. शिविर में प्राप्त आवेदनों और मांगों के आधार पर विभिन्न विभागों को आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनुशंसा भेजी गई है.

सड़क निर्माण के कई प्रस्तावों को मिली अनुशंसा

जानकारी के अनुसार चौरा राजपुर पंचायत और आसपास के दूरस्थ तथा जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास को लेकर सड़क, स्वास्थ्य और खेल अवसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आगे बढ़ाए गए हैं.

ग्रामीण कार्य विभाग को भेजी गई अनुशंसा में पीरी बाजार से लहसोरवा तक सड़क निर्माण, लहसोरवा पथ से तुमनी पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण तथा बंगाली बांध से चौरा राजपुर पंचायत भवन होते हुए कोड़ासी और टाली कोड़ासी से जलप्पा स्थान तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शामिल है. इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.

स्वास्थ्य केंद्र स्थापना की उठी मांग

स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में चौरा राजपुर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र अथवा उपकेंद्र स्थापित करने की आवश्यकता बताई गई है. अनुशंसा में कहा गया है कि पंचायत जिला और प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है तथा यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है.

ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव

खेल विभाग को भेजी गई अनुशंसा में चौरा राजपुर पंचायत में खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण की मांग की गई है. जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां के युवाओं में फुटबॉल और क्रिकेट के प्रति विशेष रुचि देखी जाती है.

स्थानीय लोगों का मानना है कि खेल अवसंरचना विकसित होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

ग्रामीणों ने जताया आभार

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी थीं. मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया था.

अब विभिन्न विभागों को भेजी गई अनुशंसाओं को ग्रामीण मंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री सुनील कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >