स्पीड ब्रेकर भी नहीं रोक पा रहे ओवरलोड वाहनों का कहर, टूटा रेलवे पुल का बैरियर

Road Accident: लखीसराय शहर में शुक्रवार रात ओवरलोड वाहनों का कहर देखने को मिला. करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे पुल के नीचे लगे लोहे के हाइट गार्डर से टकरा गया, जिससे बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

लखीसराय से अजीत सिंह सिंह की रिपोर्ट:

Road Accident: लखीसराय में नो एंट्री खुलने के कुछ ही देर बाद एक ओवरलोड ट्रक ने रेलवे पुल के नीचे लगे लोहे के हाइट गार्डर को तोड़ दिया. हादसे ने एक बार फिर शहर में बेलगाम ओवरलोड वाहनों और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रेलवे पुल के नीचे टूटा हाइट गार्डर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नो एंट्री समाप्त होने के बाद भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक रेलवे पुल के नीचे लगे लोहे के हाइट गार्डर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरियर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय पुल के नीचे लोगों की आवाजाही नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया.

एक घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

हाइट गार्डर टूटने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को सड़क के दूसरे हिस्से से निकाला गया. करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी और यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ.

ओवरलोड वाहनों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में नो एंट्री खुलने के बाद ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से शहर के अंदर प्रवेश करते हैं. इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

ब्रेकर के बावजूद नहीं थम रहे हादसे

जिला प्रशासन की ओर से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं. इसके बावजूद भारी वाहनों की लापरवाही और ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है.

क्या बोले यातायात डीएसपी

यातायात डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे पुल के नीचे एक तरफ का हाइट गार्डर पहले से क्षतिग्रस्त था. शुक्रवार रात भारी वाहन की टक्कर के बाद वह पूरी तरह गिर गया. मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बारिश में भीगी दीवार बनी मौत का कारण, करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >