फोटो -आरओ रौशन कुमार सीओ का भी करते कार्य प्रतिनिधि, लखीसराय. सदर अंचल के अंचलाधिकारी के तबादले के बाद बुधवार की देर शाम राजस्व अधिकारी रोशन कुमार को प्रभार सौंपा गया है. वहीं गोपालगंज के कुचायकोट से तबादला होकर सदर अंचल में पदस्थापित होने के लिए आये नये अंचलाधिकारी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में रिपोर्टिंग की है. निवर्तमान अंचलाधिकारी अजय राठौर को सारण के नगर अंचल में पदस्थापित किया गया है. राजस्व अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि अजय राठौर द्वारा उन्हें प्रभार सौंपा गया है. फिलहाल वे राजस्व अधिकारी के साथ-साथ अंचलाधिकारी का भी कार्यभार देखेंगे. कयास लगाये जा रहे हैं कि नये सीओ मणि भूषण कुमार सोमवार तक सदर अंचल में अपना योगदान दे सकते हैं.
राजस्व अधिकारी संभाल रहे अंचलाधिकारी का कार्य

आरओ रौशन कुमार सीओ का भी करते कार्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
लखीसराय सदर अंचल के अंचलाधिकारी के तबादले के बाद राजस्व अधिकारी रोशन कुमार को प्रभार सौंपा गया है। जानिए क्या है पूरी खबर और कब तक आएंगे नए सीओ।