नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संकल्प

शहर के संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया

लखीसराय.

शहर के संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली बना दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उपस्थित रहे. उनके साथ जिला मंत्री शोभा रानी, नगर उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सारिका बंका, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी आलोक राज, नगर मंत्री रूपेश कुमार बंटी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. मौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है. भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो एक सशक्त भारत की पहचान है. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >