बसौनी के रंजन को तीसरी बार मिला वीरता पुरस्कार

रंजन कुमार की इस उपलब्धि पर उनके पिता रीतो यादव और पूरे बसौनी गांव पूरे जिले में हर्ष का माहौल है.

पीरी बाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौनी गांव के निवासी और सीआरपीएफ के जांबाज जवान रंजन कुमार को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में विगत नौ अप्रैल 2026 को ””वीरता पदक”” से सम्मानित किया गया. ””शौर्य दिवस”” के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रंजन कुमार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें यह पदक प्रदान किया. रंजन कुमार की वीरता की कहानी उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है. वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती होने वाले रंजन ने अपनी सेवा के दौरान नक्सलवाद और आतंकवाद प्रभावित बेहद चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है. यह रंजन कुमार की बहादुरी ही है कि उन्हें अब तक तीन बार वीरता पदक से नवाजा जा चुका है. इससे पहले उन्हें 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर ””पुलिस पदक”” और गुरुग्राम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है. रंजन कुमार की इस उपलब्धि पर उनके पिता रीतो यादव और पूरे बसौनी गांव पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. परिजनों का कहना है कि रंजन ने अपनी मेहनत और जांबाजी से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खुशी व्यक्त करते हुए प्रखंड उपप्रमुख निलेश कुमार, कसबा पंचायत के मुखिया अमित कुमार, उपमुखिया स्वेता कुमारी, सुधीर झा, बबलू झा, संजीव झा, भाजपा नेत्री सांत्वना झा, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण झा सहित अन्य लोगों ने जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया है. ——————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >