सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की 81वीं जयंती

सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की 81वीं जयंती

बड़हिया. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती बुधवार को बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने की. इस अवसर पर राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. ज्ञान गौरव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा और आशा का प्रतीक भी थे. उन्होंने देश में युवाओं के लिए मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करने, पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने, दूरसंचार और आईटी क्रांति को गति देने, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम चलाने, शांति समझौतों को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण और समावेशी शिक्षा जैसी पहलों के माध्यम से देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाने का कार्य किया. कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संजीव कुमार सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, गोरखनाथ (पूर्व आईएएस एवं कांग्रेस नेता), सच्चिदानंद सिंह, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, विकास कुमार, राजकुमार बड़ैय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे. ——————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >