आज से बक्सर-किऊल एवं दानापुर-झाझा के मध्य चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

आज से बक्सर-किऊल एवं दानापुर-झाझा के मध्य चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

लखीसराय. आगामी पर्व त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु बक्सर से किऊल एवं दानापुर से झाझा के मध्य एक-एक पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03208/03207 बक्सर-किऊल-बक्सर पूजा स्पेशल का परिचालन दिनांक 25.08.2025 से 29.11.2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी. जिसमें गाड़ी संख्या 03208 बक्सर-किऊल पूजा स्पेशल बक्सर से 05.40 बजे खुलकर 06.46 बजे आरा, 08.10 बजे पटना, 09.35 बजे बख्तियारपुर, 10.18 बजे मोकामा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.35 बजे किऊल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03207 किऊल-बक्सर पूजा स्पेशल किऊल से 14.40 बजे खुलकर 15.18 बजे मोकामा, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.35 बजे पटना जंक्शन, 18.43 बजे आरा रूकते हुए 20.35 बजे बक्सर पहुंचेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे. अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल बक्सर और किऊल के मध्य डुमरांव, रधुनाथपुर, बिहिया, आरा, कुलहड़िया, बिहटा, दानापुर, पटना, राजेन्द्रनगर, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, हरदास बिघा, खुसरूपुर, करौटा, टेका बिघा, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी हाल्ट एवं लक्खीसराय स्टेशनों पर रूकेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03209/03210 झाझा-दानापुर-झाझा पूजा स्पेशल का दिनांक 25.08.2025 से 29.11.2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालन किया जायेगा. जिसमें गाड़ी संख्या 03209 झाझा-दानापुर पूजा स्पेशल झाझा से चार बजे सुबह खुलकर 04.48 बजे किऊल, 05.43 बजे मोकामा, 06.28 बजे बख्तियारपुर, 07.04 बजे फतुहा, 07.55 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए 08.40 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03210 दानापुर-झाझा पूजा स्पेशल दानापुर से 17.25 बजे खुलकर 17.40 बजे पटना जंक्शन, 18.23 बजे फतुहा, 18.58 बजे बख्तियारपुर, 19.48 बजे मोकामा, 20.46 बजे किऊल सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे झाझा पहुंचेगी. इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे. अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल दानापुर और झाझा के मध्य पटना, राजेंद्रनगर, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, हरदास बिघा, खुसरूपुर, करौटा, टेका बिघा, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी हाल्ट, लखीसराय, किऊल, मननपुर एवं जमुई स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >