जनप्रतिनिधियों ने की बाढ़ से स्थायी निजात की मांग

पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को प्रखंड प्रमुख लुसी देवी की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय अनुसंधान समिति की बैठक हुई

सूर्यगढ़ा.

पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को प्रखंड प्रमुख लुसी देवी की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय अनुसंधान समिति की बैठक हुई. जिसमें जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से बाढ़ प्रभावित पिपरिया प्रखंड में बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग की. सीओ प्रवीण अनुरंजन ने बताया कि जन प्रतिनिधियों का कहना था कि उन्हें बाढ़ में राहत सामग्री नहीं चाहिए, बल्कि पिपरिया प्रखंड को बाढ़ से स्थायी रूप से निजात दिलायी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >